भरत पुर
विभाग द्वारा विद्यालय को 1200 पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया
प्रथम चरण में 700 पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
भुसावर – राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान व एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम छोंकरवाड़ा कलां में शनिवार को विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा विद्यालय को 1200 पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से प्रथम चरण में 700 पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया। शेष पौधों का रोपण ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर किया जाएगा। साथ ही पीईईओ परिक्षेत्र के सभी राजकीय विद्यालय निर्धारित 3000 पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


