जालौन

एट पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई लूटकांड का खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। थाना एट पुलिस और एसओजी, सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट की घटना का सफल अनावरण कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, नगदी घटना में प्रयुक्त कार तथा अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
लूटकांड का खुलासा करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक ईशान सोनी ने बताया कि थाना एट क्षेत्र निवासी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सात जुलाई 2026 की रात वह अपनी बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान चार पहिया वाहन में सवार तीन से चार अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक के आगे अपनी कार लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उनका मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और आठ हजार रुपये नकद लूटकर भाग जाने में सफल हो गये थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना एट में मुकदमा संख्या 93/2026 धारा 309(4) और 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद थाना प्रभारी एट शिव शंकर सिंह और एसओजी, सर्विलांस टीम प्रभारी रिंकू सिंह ने घटना के खुलासे के लिए विशेष अभियान चलाया। जांच और चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विवेक पुत्र बाल किशन अहिरवार निवासी ग्राम रतोसा थाना उल्दन जनपद झांसी विनय कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम सिजवां थाना टोडीफतेहपुर जनपद झांसी तथा साकिर पुत्र हजरत निवासी ग्राम हाटी थाना उल्दन जनपद झांसी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक बाइक, चार हजार पांच सौ रुपये नगद, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button