बेतुल

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। कई ग्रामीण अपने स्वास्थ्य के प्रति अनभिज्ञ रहते हैं और ब्लड आदि परीक्षण नहीं करवाते हैं। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल समाज के वंचित, पिछड़े क्षेत्रों के उत्थान के लिए देश भर में बड़े पैमाने पर सामाजिक और जन-कल्याणकारी कार्य सेवा प्रकल्प चलाती है। जिसमें  शिक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य सेवा, आत्मनिर्भरता और कौशल विकास, सामाजिक समरसता और संस्कार आदि हैं। इसके तहत ग्राम रायपुर प्रखंड शाहपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में भौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मधुसूदन साहू एवं पहावाड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचओ सुनीता परते एवं उनके साथ उनकी सहायिकाओं ने सेवाएं दी। शिविर के दौरान परीक्षण करने पर कुछ ग्रामीणों को पहली बार पता चला की उनको मधुमेह और रक्तचाप की समस्या हैं। इस मौके पर डॉ.मधुसूदन साहू ने कहा कि ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की कमी है। ऐसे क्षेत्रों में इस प्रकार के शिविरों का संचालन निश्चित ही अच्छी पहल है। इस अवसर पर संगठन के विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, जिला मंत्री श्याम राठौर सेवा प्रमुख शुभम चौरे, जिला संयोजक शुभम यादव, प्रखंड संयोजक बलराम यादव सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस शिविर का आसपास के भी सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button