बेतुल

मुलताई विधानसभा में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

पांच इकाइयों को मिला नेतृत्व

जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने खड़ी की अपने नए सिपहसालार की टीम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। आगामी राजनीतिक चुनौतियों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति के तहत कांग्रेस ने अब मुलताई विधानसभा क्षेत्र में बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी की अनुमति, प्रदेश सहप्रभारी उषा नायडू एवं जिला प्रभारी सुनील उइके की सहमति से जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निलय विनोद डागा ने विधानसभा क्षेत्र की पांच प्रमुख कांग्रेस इकाइयों के पदाधिकारियों की आधिकारिक नियुक्ति कर दी है।
– ब्लॉक कांग्रेस मुलताई को मिला नया नेतृत्व
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई की कमान अरुण यादव को सौंपी गई है, जबकि महेश नायक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में जीवन डोंगरदिये, आशीष जैन और पंजाबराव खंडाग्रे को जिम्मेदारी मिली है। महासचिव पद पर मोहम्मद शफीउल्ला खान, सतीश धोटे, रामराव खासदेव, डॉ. हेमंत वाईकर, पवन सिंह राठौर और युवराज धोटे नियुक्त किए गए हैं। सचिव के रूप में हरपाल सिंह, अरुण पवार, दीपचंद धुर्वे, कृष्णा अंबुलकर, ममता तायवाड़े, सुखदेव सोलंकी, प्रेमलाल पवार और परसराम बर्डे को जिम्मेदारी दी गई है। हितेश वानखेड़े को मीडिया प्रभारी तथा मीना धाडसे को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
– प्रभात पट्टन और मासोद ब्लॉक में भी नई टीम
प्रभात पट्टन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिश्रीलाल धाकड़ और कोषाध्यक्ष माखन पटेल बनाए गए हैं। संदीप सिसोदिया, माहडू सिंह और अनीम पठान उपाध्यक्ष होंगे। महासचिव के रूप में अनिल कोसे, प्रमोद पाटनकर, सुधीर बारई, विजय इवनाती, देवधर माकोड़े और बाबा राउत को जिम्मेदारी मिली है। सचिव पद पर प्रमोद बारस्कर, नरेन्द्र बोड़खे, सुखदेव गाठे, आजबराव भूमरकर, भोला भलावी, शिवनलाल, साजीलाल कवड़ेती और हितेश झरबड़े नियुक्त किए गए हैं। संजू शिन्दे को मीडिया तथा अंकुर करधे को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मासोद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में भूतासिंह मर्सकोले को अध्यक्ष और संजय बारस्कर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में रमेश पटेल, पांडुरंग माकोड़े और रमेश भलावी नियुक्त हुए हैं। महासचिव पद पर रिशिकेश इवने, दिलीप कनेरे, धनराज बर्डे, धनराज गव्हाड़े, यादवराव देशमुख और तुलसीदास बारपेटे को स्थान मिला है। सचिव के रूप में कमलेश गलफट, बाबूराव सोनारे, रवि पाटिल, अनिल कडू, पवन सोलंकी, सहदेव धोटे, रम्मत कुमरे और रामा साहू को जिम्मेदारी दी गई है। करण वटके मीडिया प्रभारी तथा सचिन ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।
– नगर कांग्रेस और दुनावा ब्लॉक में भी जिम्मेदारियां तय
नगर कांग्रेस कमेटी मुलताई के अध्यक्ष सुमित शिवहरे तथा कोषाध्यक्ष कपिल खंडेलवाल बनाए गए हैं। रितेश शर्मा, राजेन्द्र कड़वकर और सरफराज चौहान उपाध्यक्ष होंगे। महासचिव के रूप में निर्मला उबनारे, मयंक पाठक, जैकी डहारे, गुलाब अमझरे, शेख परवेज और अरुणेश मिश्रा नियुक्त किए गए हैं। सचिव पद पर ललित साहू, महेश नागले, दिनेश कड़वकर, हर्षित वाजपेयी, शेख शादाब, कृष्णा पंडाग्रे, महावीर परिहार और गोल्डी अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली है। आशीष सोनी को मीडिया प्रभारी और माधुरी साहू को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
दुनावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में राजू पंवार को अध्यक्ष तथा सुभाष सरोदे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संपूलाल सलामे, बल्लू बारंगे और यशवंत सिंगारे उपाध्यक्ष होंगे। महासचिव पद पर निलेश साबले, बबलू शशिकांत परिहार, देवेन्द्र विश्वकर्मा, पवन रघुवंशी, रामराव कौशिक और प्रहलाद सरोदे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के रूप में गजमल झरें, बबन वाडबुडे, नरेश कासलेकर, नरेश बिहारे, रूपसिंह धुर्वे, दिनेश चौधरी, शिवप्रसाद कौशिक और पुनाजी पंवार को शामिल किया गया है। हरिदास वरटे को मीडिया प्रभारी तथा शुभम कौशिक को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
– बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति
नई नियुक्तियों से मुलताई विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा सकेगा। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को देखते हुए संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button