बरेली
350 लोधी समाज के मेधावियों को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अवन्तीबाई लोधी परिवार के द्वारा ‘लोधी मेधावी सम्मान समारोह’ का आयोजन रविवार को आई.एम.ए सभागार, में किया गया। मुख्य अतिथि बी.एल. वर्मा , केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि डॉ. उमेश गौतम, महापौर, बरेली एवं डॉ. डी.सी. वर्मा, विधायक, मीरगंज ने 350 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बरेली लोधी समाज के अध्यक्ष गौरव राजपूत और संयोजक दीनदयाल लोधी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा का 51 किलो फूलों की माला से स्वागत किया। मुख्य अतिथि वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में सफलता पाने के लिए मल्टी टास्किंग युवक बनना होगा सभी कार्य करना विद्यार्थी को आना चाहिए। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और इस मौके पर विभिन्न समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। महापौर डॉ उमेश गौतम , विधायक डॉ डी.सी.वर्मा को सम्मानित किया ।




