बरेली
फतेहगंज में मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी घायल, तमंचा बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जुबैर को शिवपुरी जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगी। फायरिंग में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह बाल-बाल बचे।
पीड़िता ने बताया 11 जुलाई को आरोपी ने डॉक्टर के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वह घायल हुआ।
उसके पास से 315 बोर तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल व 37690 रुपये बरामद हुए। घायल को उपचार के बाद जेल भेजा गया।



