जिला परिषद मद से ऊपरघाट के मुंगोरंगामाटी पंचायत में दो योजना का शिलान्यास !

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। डुमरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित मुंगोरंगामाटी पंचायत में जिला परिषद मद बोकारो से स्वीकृत दो विकास योजनाओं का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो, नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, उपप्रमुख हरिलाल महतो तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य टिकैत कुमार महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर योजनाओं का शिलान्यास किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से योजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि बालेश्वर महतो, समाजसेवी जयलाल महतो ,दुलारचंद महतो ,आजसू युवा नेता महेंद्र कुमार महतो , हरि महतो , गणपत महतो , दिनेश कुमार महतो , चिंतामन महतो, शैलेश कुमार , जितनी देवी , तेजीय देवी , ललिता देवी , सीतवा देवी , नीतू देवी, चिंता देवी उपस्थित थे !




