जालौन
तहसील परिसर में प्राइवेट कर्मी के रुपए गिनते वीडियो हुआ वायरल
एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने की युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जालौन (उरई)। तहसील परिसर में प्राइवेट कर्मचारी द्वारा कथित रूप से रुपये लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।
तहसील में कार्यरत संविदा कर्मचारी मनोज कुमार का सोमवार की देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति कुछ रुपये गिनकर उन्हें दे रहा था। यह वायरल वीडियो जब एसडीएम के संज्ञान में पहुंचा तो मंगलवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस बुलाकर मनोज कुमार को उनके सुपुर्द कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर मनोज कुमार ने बताया कि जो व्यक्ति उन्हें रुपये दे रहा था, वह उनका किराएदार था। बीते कुछ महीनों से उसने किराया नहीं था। तहसील में वह व्यक्ति अचानक मिल गया और उसने किराए के रुपये उन्हें दिए हैं। इसी का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो को लेकर एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। जिसकी जांच की जा रही है, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की गई है।



