शामली

दो हजार रुपये के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर हमला, ईंट लगने से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

कांधला । थाना क्षेत्र के गांव नाला में दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करना एक युवक को महंगा पड़ गया। झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक पर ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी के खिलाफ कांधला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव नाला निवासी विपिन पुत्र संजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके चचेरे भाई और गांव के एक युवक के बीच दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था। वह दोनों पक्षों को समझाने और झगड़ा शांत कराने पहुंचा, लेकिन इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में विपिन घायल हो गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घायल ने अस्पताल में उपचार व मेडिकल परीक्षण कराया तथा पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button