बरेली

कांवड़ यात्रा के लिए बरेली पुलिस अलर्ट, SSP ने बताया सुरक्षा प्लान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अनुराग आर्य ने बताया कि यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एसएसपी  ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में कांवड़ सेल का गठन किया गया है। प्रत्येक सेल में 1 निरीक्षक, 1 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इसके साथ ही जनपद स्तर पर भी कांवड़ सेल बनाया गया है जिसमें 2 इंस्पेक्टर व 12-12 घंटे की शिफ्ट में कर्मचारी 24 घंटे कार्य करेंगे।
एसएसपी ने बताया कि कांवड़ रूट्स का एसएचओ व अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किया जा रहा है। जनपद में कुल 239 शिव मंदिर_ चिन्हित किए गए हैं जहां भीड़ की संभावना रहती है। सभी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। हर कांवड़ जत्थे के साथ एक नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है जो जत्थे के संपर्क में रहकर यात्रा को सकुशल संपन्न कराएगा। डीएम के साथ समन्वय कर रूट पर संबंधित विभागों से सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। पुराने विवादों की समीक्षा की गई है, वर्तमान में जनपद में कोई विवाद नहीं है।
एसएसपी ने जनता से अपील की कि यात्रा के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखें। किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button