साहेबगंज

साहिबगंज मुफस्सिल थाना पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल बरामद कर धारक को लौटाया 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक खोए हुए मोबाइल को बरामद कर उसके असली धारक को वापस सौंप दिया है।जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी रियाज शेख पिता हसन शेख का मोबाइल साहिबगंज के लालबथानी गांव क्षेत्र में कहीं गिर गया था। मोबाइल खोने की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस ने लालबथानी गांव से मोबाइल को बरामद कर लिया। पहचान की पुष्टि के बाद बुधवार को थाना में मोबाइल उसके धारक रियाज शेख को सौंप दिया गया।वही खोए हुए मोबाइल वापस पाकर रियाज शेख ने मुफस्सिल थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button