धनबाद

जिला परिवहन-खनन विभाग की कार्रवाई,37 वाहन जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
धनबाद। जिला परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को कैलूडीह स्थित जीटीए डेको आउटसोर्सिंग परियोजना और साउथ गोविंदपुर रेलवे साइडिंग से कुल 37 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन मिलने पर वाहनों को सील कर कतरास थाना, सोनारडीह ओपी व अन्य स्थानों पर रखा गया। जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर द्विवेदी ने बताया कि डेको आउटसोर्सिंग और विष्णु ट्रांसपोर्टिंग कंपनी (चिरकुंडा) पर कुल 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान में डीएमओ रितेश राय तिग्गा, एमवीआई अभय कुमार, हरीश कुमार, परिवहन पदाधिकारी अमरेश कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार तथा कतरास इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सहित पुलिस बल शामिल रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button