अयोध्याराष्ट्रीय

सरयू की पवित्र धारा में नाव पर बीयर-मटन पार्टी का वीडियो वायरल

कड़ी कार्रवाई की मांग

अयोध्या । अयोध्या में सरयू नदी के बीच मटन और बीयर पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक पवित्र सरयू में पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
अयोध्या में पवित्र सरयू नदी के बीच नाव पर कथित रूप से बीयर और मटन पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो थाना कैंट क्षेत्र के गुप्तारघाट का है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां सरयू में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
वायरल वीडियो में चार युवक नाव पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने बीयर की कैन और मांसाहारी भोजन होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे मां सरयू की मयार्दा और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक गुप्तारघाट क्षेत्र के ही निषाद समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिलहाल वीडियो की सत्यता, स्थान और इसमें शामिल लोगों की पहचान की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। यदि जांच में वीडियो गुप्तारघाट का और उसमें किए जा रहे कृत्य की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button