बालाघाट

बेटी से मारपीट और रूपये ना मिलने से परेशान पिता ने साथी के साथ मिलकर घोटा दामाद का गला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र में 14 जुलाई को पुलिस को कोपे और डोंगरिया के बीच जंगल में अधेड व्यक्ति का एक शव मिला था, जिसकी पहचान 40 वर्षीय राजेंद्र शरणागत के रूप में हुई थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस भी जाँच में जुट गई। अब इस मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। पुलिस ने 5 दिनों के अंदर ही राजेंद्र शरणागत की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ससुर राजेश चौहान ने ही की है। राजेश चौहान ने अपने साथी प्रभुदयाल बिसेन के साथ मिलकर अपने दामाद की हत्या को अंजाम दिया है।  पूरा मामला घरेलू हिंसा और रुपयों के लेन-देन का है।
 गमछे से घोटा दामाद का गला
वारासिवनी पुलिस ने 14 जुलाई को सामने आए अंधेकत्ल का खुलासा किया है, जिसमें आरोपी ससुर राजेश चौहान ने अपने साथी प्रभुदयाल बिसेन के साथ मिलकर अपने ही दामाद राजेंद्र शरणागत 40 साल की हत्या कर मौके से फरार हो गये थे। आरोपियों ने हत्या करने के पहले दामाद को उसकी मां से 1000 रूपये दिलाये और उसके बाद उसे बुलाकर दारू और मुर्गा पार्टी की। दामाद के साथ मुर्गा पार्टी करने के बाद ससुर ने अपने साथी के साथ मिलकर अपने गमछे से दामाद का से गला घोट दिया।
 बेटी के साथ मारपीट और रुपयों के न देने से नाराज था ससुर 
ज्ञात हो की वारासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपे के जंगल में बीते 14 जून को स्थानीय लोगों को अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वारासिवनी पुलिस एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पहुंची थी और आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की मौत गला घोटने से हुई है। मृतक की पहचान राजेंद्र शरणागत ग्राम डोंगरिया निवासी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई थी। युवक एक दिन पहले से लापता था।
सीसीटीवी से हुआ खुलासा
इसी आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो मृतक के साथ उसके ससुर राजेश चौहान और एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस ने राजेश चौहान को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उनका दामाद शराब पीता था और उसकी बेटी से मारपीट किया करता था। शराब की लत के कारण दामाद ने कृषि भूमि भी बेच दी थी। जिससे मिले रूपये को भी उसने खर्च कर दिए थे।
 दामाद से ससुर की नाराजगी की वजह 
ससुर ने बताया कि दामाद ने उससे भी 1 लाख उधार लिए थे, जो वो वापस नहीं कर रहा था और बेटी से भी मारपीट करता था। जब भी मारपीट करता था तो बेटी अपने पिता को यह जानकारी देती थी। इन्हीं सब कारणों के चलते आरोपी ससुर राजेश चौहान बहुत नाराज था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम देने के लिए पूरी योजना बनाई। इसी योजना के तहत वह अपने दामाद के गांव भी गया। बाद में जब दामाद को शराब पीने के लिये रूपये की जरूरत थी तो उसने अपनी मां से रूपये की मांग की, लेकिन मां ने रूपये नहीं दिये। तब ससुर ने दामाद की मां से फोन पर बात करते हुए 1000 रूपये देने के लिए मनाया था। इसके बाद ससुर राजेश चौहान ने अपने साथी प्रभुदयाल बिसेन के साथ मिलकर योजना बद्ध तरीके से पहले मिलकर शराब पी और जंगल में ले जाकर गमछे से गला दबाकर दामाद की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त गमछा, दो बाइक और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button