क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह के निर्देशन में महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
संभल। क्षेत्राधिकारी यातायात स्तुति सिंह के निर्देशन में महात्मा गांधी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में आज एक यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से छात्र छात्राओं को जागरूक करके दुर्घटनाओं में कमी लाना है कार्यक्रम के दौरान प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह एवं मुख्य आरक्षी सचिन कुमार ओर मुख्य आरक्षी विकास एवं आरक्षी हिरेंद्र मौजूद रहे ।जिसमें यातायात नियमों का पालन करने के बारे में बताया गया ।जैसे दोपहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य पहने ,तीन सवारी न बैठाये,और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट अवश्य लगाए , और वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें,तेज गति से वाहन न चलाए ओर नींद आने पर वाहन न चलाए ओर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और भी कई यातायात नियमों के बारे में बताया गया !और मुख्य आरक्षी सचिन कुमार द्वारा विस्तार से आदेशात्मक,चेतावनी, सूचनात्मक सड़क चिन्हों के बारे में बताया गया! और सड़क पर लगे किलोमीटर के पत्थर के रंगों द्वारा एक्सप्रेसवे नेशनल हाईवे,राज्य मार्ग ओर शहर ओर गांव की सड़क की पहचान के बारे में बताया गया। और मुख्य रूप से गुड समेरिटन योजना के बारे में भी बताया गया जिसमें किसी घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु प्रेरित किया गया।और बरसात के मौसम में वाहन चलाते समय क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए के बारे में भी विस्तार से बताया और छात्र छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर शालीनता से दिए गए बताया कि जीवन अनमोल है। “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”और प्रभारी यातायात जगरोशन सिंह द्वारा बताया गया। कि ये जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।



