कानपुर
श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया
वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव (एडवोकेट) को जिला महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ) पद पर नियुक्त किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति कानपुर नगर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह किदवई नगर स्थित लार्ड गार्डन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मनीष सक्सेना तथा विशिष्ट अतिथि अमिता श्रीवास्तव एवं डॉ. जलज सक्सेना द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद की शपथ वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक श्रीवास्तव, महामंत्री पद की शपथ राजेश कुमार श्रीवास्तव (अधिवक्ता) और कोषाध्यक्ष पद की शपथ संजय निगम ने ली इसके साथ ही महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष गीता निगम और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद पर दीपेश श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण की कार्यक्रम में उपाध्यक्ष,सचिव और संगठन मंत्री सहित लगभग 100 पदाधिकारियों व सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली वही अंत में समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। श्री चित्रगुप्त पूजन समिति ने संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव (एडवोकेट) को जिला महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ) पद पर नियुक्त किया है।इस नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं समाजसेवा के अनुभव का लाभ युवा प्रकोष्ठ को मिलेगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त जिला महामंत्री (युवा प्रकोष्ठ) पंकज श्रीवास्तव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका निर्वहन पूरी निष्ठा,ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा समाज हित और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने पंकज श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना करी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश निगम, लल्लन भाईया, अनूप निगम, हर्षवर्धन माथुर और गिरजेश निगम, एडवोकेट पंकज श्रीवास्तव, अभिमन्यु सक्सेना सहित कायस्थ समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



