बरेली
मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जन्मदिवस सतीपुर में महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट की अगुवाई में मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और मिठाई बांटकर बधाई दी।
दिनेश दददा एड. ने कहा कि खड़गे साहब का जीवन जनसेवा और लोकतंत्र की रक्षा की प्रेरणा है। डॉ. हरीश गंगवार ने कहा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कांग्रेस की आवाज जन-जन तक पहुंचानी है। इंजी. जीशान अफ़रीदी ने कहा खड़गे जी संविधान के मजबूत प्रहरी हैं।
कार्यक्रम में रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुरेश दिवाकर, अकरम खान, तीर्थ मधुकर, अजहर खान, शबनम मलिक, तबस्सुम खान, शिफा मलिक, मेहनाज वी, फलक मलिक, जितेंद्र बाबू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




