सिंगरौली

विवाद से बंद हुई नाली, नगर निगम ने खुलवाया पानी निकासी मार्ग

वार्ड-39 में जलभराव की समस्या का हुआ समाधान, लोगों ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

सिंगरौली। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-39 स्थित जमुआ आंगनबाड़ी केंद्र (कोटा) के पास दो पक्षों के विवाद के कारण पानी निकासी का मार्ग बंद हो गया था, जिससे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनने लगी और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। एसडीओ इंजीनियर अनुज सिंह एवं वार्ड-39 के एल्डरमैन प्रतिनिधि अमित यादव के नेतृत्व में बंद नाली को तत्काल खुलवाकर पानी की निकासी बहाल कराई गई, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली।
अमित यादव ने बताया कि वार्ड में जल निकासी बाधित होने वाले सभी स्थानों का सर्वे कराया जा रहा है। नगर निगम द्वारा चरणबद्ध तरीके से ऐसी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति न बने और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।स्थानीय नागरिकों ने समय पर कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम की सराहना करते हुए स्थायी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने की मांग भी की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button