साहेबगंज
विशेष गहन पुनरीक्षणSIR-2026के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड राज्य में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण Special Intensive Revision SIR-2026अभियान के अंतर्गत 05-पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड स्थित मतदान केंद्र संख्या-137,19,134एवं39के बूथ लेवल अधिकारियोंBLOने उल्लेखनीय कार्य करते हुए एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य निर्धारित समय-सीमा से पूर्व दिनांक19 जुलाई2026तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया है।इस उत्कृष्ट उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज प्रखंड कार्यालय बरहरवा में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान AERO-cum-BDO,बरहरवा द्वारा संबंधित सभी बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर AERO-cum-BDOने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी,अद्यतन एवं शत-प्रतिशत प्रमाणिक बनाने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी सम्मानित बीएलओ के समर्पण,अनुशासन एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन की सराहना करते हुए इसे अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायी बताया।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी प्रकार की प्रतिबद्धता एवं टीम भावना के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के शेष कार्य भी सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाएंगे,जिससे प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में सुनिश्चित हो सके।



