शामली

कुल्हाड़ी से हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। चौसाना थाना झिंझाना पुलिस ने वांछित आरोपी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ॐ कुशल कार्रवाई करते हुए कुल्हाड़ी से हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामली एवं अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वीरेंन्द्र कसाना के नेतृत्व में गठित टीम ने जाकिर पुत्र फखरुद्दीन निवासी ग्राम खोड़समा, थाना झिंझाना को बिडोली-चौसाना मार्ग से बल्लामाजरा जाने वाले खड़ंजे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नं 352/2026 धारा 300 सं0 352/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
★ गिरफ्तारी करने वाली टीम
चौकी प्रभारी राहुल कुमार हेड कांस्टेबल जहीन अख्तर, हेड कांस्टेबल लक्षेद्र सिंह
★ पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button