बरेली
जनपद में 35 लाख पौधे लगाए गए, रखरखाव में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डिप्टी डायरेक्टर ओपी मिश्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। कृषि विभाग की तरफ से जनपद में 35 लाख पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों की सुरक्षा और रखरखाव के लिए ब्लॉक, नगर पंचायत, टाउन एरिया क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
यह जानकारी कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ओपी मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि कुछ ही समय बाद विभाग द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में पौधों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां पौधों की स्थिति सही पाई जाएगी, वहां तैनात कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं जिन स्थानों पर लापरवाही और उदासीनता मिलेगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
डिप्टी डायरेक्टर ओपी मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों की देखरेख समय से की जाए ताकि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में वृक्षारोपण अभियान सफल हो सके।

