बरेली
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाई सड़कों पर, चौकी पर दी गिरफ्तारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में दो हजार सपाई सड़क पर उतरे। पार्टी कार्यालय से जुलूस चौकी चौराहा पहुंचा तो पुलिस ने रोककर धक्का-मुक्की के बाद सभी को गांधी पार्क में गिरफ्तार किया। करीब एक घंटे बाद रिहा कर दिया गया। नेताओं ने कहा भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है। जनता 2027 में जवाब देगी। प्रदर्शन में राजेश अग्रवाल, अताउर रहमान, वीरपाल सिंह, प्रवीण ऐरन, शहजिल इस्लाम, सुप्रिया ऐरन सहित सैकड़ों पदाधिकारी शामिल रहे।
सौजन्य: अशोक यादव, नि. जिला कोषाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी बरेली


