कानपुर
आई आई टी कानपुर परिसर में शिक्षा ऋण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को वित्तीय सुविधाओं की जानकारी देने हेतु विशेष कैंप लगाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : कैनरा बैंक द्वारा आई आई टी कानपुर परिसर में शिक्षा ऋण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों को वित्तीय सुविधाओं की जानकारी देने हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन कैनरा बैंक के सहायक महाप्रबंधक तरुण कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। कैनरा बैंक द्वारा आयोजित यह कैंप आई आई टी कानपुर के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने में मार्गदर्शन देने की दिशा में सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के दौरान डिविजनल मैनेजर कौशलेंद्र तिवारी ने शिक्षा ऋण की विभिन्न योजनाओं, पात्रता मानदंड तथा आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ प्रबंधक संतोष सिंह तोमर ने आई आई टी छात्रों के लिए उपलब्ध विशेष शिक्षा ऋण स्कीमों और उनसे मिलने वाले लाभों के बारे में प्रकाश डाला। कैंप में प्रमुख रूप से वरिष्ठ प्रबंधक अशुतोष पांडे,आकांक्षा सिंह,किरण चौहान,मेहुल टंडन, शिवम श्रीवास्तव,रूपल,ज्योति श्रीवास्तव,अंकुर,प्रियंका,प् रशंसा,पारुल,वंदना,विनोद सिंह,श्रीकांत,शिशिर, अभिषेक,प्रिया,स्नेह और अनुज कुमार सहित कैनरा बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



