कानपुर

गोल्डन लॉयनेस क्लब अनमोल बी-2 द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : गोल्डन लॉयनेस क्लब अनमोल बी-2 द्वारा 23 जुलाई गुरुवार को नव शील धाम फेज-1 कल्याणपुर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करते हुए कार्यक्रम में लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया जिनमें नीम,आंवला,अमरूद, जामुन सहित विभिन्न फलदार, फूलदार एवं औषधीय पौधे शामिल रहे सभी उपस्थित सदस्याओं ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया। इस उपलक्ष्य में नवशील धाम निवासी एवं प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता का क्लब द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्ष क्लब की गार्जियन एवं पीएमसीसी जीएल हेमलता शर्मा रही एवं पर्यावरण चेयरपर्सन जीएल बसंती एवं जीएल मीना मेहरोत्रा के संरक्षण में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस क्लब की लगभग 35 सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की जहां नव शील धाम की निवासी एवं क्लब की सदस्याएँ जीएल रेखा गुप्ता,जीएल मंजू श्रीवास्तव,जीएल कृष्णा,जीएल मंजू पाण्डेय एवं जीएल प्रिया अवस्थी ने सभी अतिथियों एवं सदस्याओं का आत्मीय स्वागत किया तथा कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था कर इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जीएल मोनिका अग्रवाल (अध्यक्ष), जीएल अंजलि अवस्थी (सचिव), जीएल रेनू गोयनका (कोषाध्यक्ष),जीएल ममता श्रीवास्तव (एडवाइज़र),जीएल काजल अग्रवाल (पी.आर.ओ.) सहित समस्त कार्यकारिणी एवं सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button