शामली
शामली: प्रभावी पैरवी से दो मामलों में दो दोषियों को सजा
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
शामली। शामली पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय ने दो पुराने मामलों में दो अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सजा और अर्थदंड सुनाया। कैराना के चोरी के मामले में एक आरोपी तथा झिंझाना के शस्त्र अधिनियम मामले में दूसरे आरोपी को न्यायालय ने कारावास की अवधि के साथ आर्थिक दंड से दंडित किया।