बोकारो
शिक्षक की असामयिक मृत्यु से भूषण हाई स्कूल के शिक्षक मर्माहत।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बोकारो। राजकीय कृत भूषण प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह के विज्ञान शिक्षक भृगुराम कुंभकार का 24 जुलाई को आकस्मिक निधन हो जाने से यहां के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्र छात्राएं मर्माहत हैं। वे बोकारो जिलांतर्गत चंदनकियारी प्रखंड के योगीडीह तेतुलिया निवासी धनुषराम कुंभकार के पुत्र भृगुराम मकोली स्थित सीसीएल क्वार्टर में रहते थे। प्राप्त जानकारी अनुसार वे क्वार्टर में अकेले थे और विद्युत स्पर्शाघात का शिकार हो गये।



