पाकुड़

राहुल गांधी का पुतला दहन कर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस पर लगाए आरोप

The BJP staged a protest by burning an effigy of Rahul Gandhi and leveled allegations against the Congress.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला इकाई, पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भगत सिंह चौक पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रूपेश भगत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने छात्रों को भड़काने का प्रयास किया है तथा प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियां की हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्र संगठनों के माध्यम से युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। रूपेश भगत ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस या महागठबंधन की सरकार है, वहां प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उन मामलों पर मुखर नहीं होती, जबकि अन्य मामलों में केंद्र सरकार को निशाना बनाती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाबूधन मुर्मू ने भी कांग्रेस पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय तक किया गया प्रदर्शन एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था। साथ ही उन्होंने इंडी गठबंधन पर छात्रों को गुमराह करने और देश को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में हिसाबी राय, विवेकानंद तिवारी, सोहन मंडल, सुशील साहा, मनीष पांडेय, दीपक साहा, रतन भगत, पंकज साह, सादेकुल आलम, जीतू सिंह, पवन भगत, अरुण चौधरी, कर्ण मंडल, धर्मेंद्र त्रिवेदी, बापी साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button