बरेली

संविधान और आरक्षण की रक्षा ही सपा का संकल्प : शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो                     
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को जिला कार्यालय पर “संविधान मान स्तंभ दिवस” कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की, संचालन नि. जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि संविधान और आरक्षण की रक्षा सपा का सबसे बड़ा संकल्प है। संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार और सामाजिक न्याय दिया है। आज इसकी मूल भावना को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं। महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी, विधायक अताउर रहमान, शहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक महीपाल सिंह, पं. आरके शर्मा, विजय पाल सिंह, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र सोनकर, डॉ. राकेश प्रजापति, बी.डी. वर्मा, डॉ. जीराज सिंह, राजेश मौर्य, शेर सिंह गंगवार, हैदर अली, पीयूष वर्मा, कल्पना सागर, शब्बीर अहमद, हरिओम प्रजापति, धर्मेंद्र ‘लालू’, स्मिता यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button