बेतुल
बैतूल अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति ने थाना परिसर एवं रेलवे स्टेडियम आमला मे किया पौधारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
आमला। रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति ने थाना परिसर एवं रेलवे स्टेडियम मे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया l कार्यक्रम मे जिला समन्वयक रवि शंकर पारखे भाजपा नेता आदित्य बबला शुक्ला के साथ जिला समन्वय समिति के अजय पवार, अनूप वर्मा, निलेश मालवीय, नर्मदा प्रसाद सोलंकी, आमला थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने पौधरोपण किया। जिला समन्वयक रविशंकर पारखे ने बताया की जिला समन्वय समिति के माध्यम से साल भर में 11000 पौधों का रोपण करने का संकल्प लिया गया है। जिसकी पूर्ति प्रत्येक तहसील द्वारा की जाएगी। इसी श्रृंखला मे तहसील आमला मे विभिन्न स्थानों पर साप्ताहिक पौधरोपण का आयोजन किया जायेगा तहसील पर्यावरण प्रभारी ऋषभ पवार ने बताया की रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम मे कुल 51 पौधों का रोपण थाना परिसर मे एवं 21 पौधों को रेलवे स्टेडियम मे रोपा गया। बड़, पीपल,आम, जामुन, एवं तरु लक्ष्मी के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण मे राजेंद्र उपाध्याय, रमेश बेले, नितिन देशमुख, तहसील समन्वयक संतोष कनाठे, गायत्री परिवार ट्रस्ट आमला के प्रमुख ट्रस्टी बी पी धामोड़े, ठाकुरदास पवार, के के सूर्यवंशी, बी आर देशमुख, गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन एसपी डढोरे, बोरदेही से रमेश सूर्यवंशी, जम्बाडा, तोरणवाड़ा, ससुंद्रा एवं महिला मण्डल ने भाग लिया।




