गोड्डा
रुद्र आदित्य आनंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड राज्य स्तरीय जूनियर एंव सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में झारखंड रांची के रुद्र आदित्य आनंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किया। ग्रुप 4 वर्ग में 100 मीटर, 200 मी, 400 मी, फ्री स्टाइल में 3 स्वर्ण पदक जीत कर राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। 4*50 मीटर रिले फ्री स्टाइल में रजत पदक (सिल्वर मेडल ) प्राप्त किया है। रुद्र आदित्य आनंद रांची डी.पी एस. का सातवीं कक्षा का छात्र है, उनके इस उपलब्धि से उनके परिवार प्रशंसक और शुभचिंतकों में बहुत खुशी है। साथ में उनके अंकल सच्चिदानंद कुमार ने तहे दिल से रुद्र आदित्य आनंद को बधाई दी है, जो फ्लोरेंस नाइटेंगल स्कूल के डायरेक्टर है।



