बरेली
गंगा पार ब्लॉकों में सावन के सोमवार अवकाश की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने कहा कि सावन में कछला घाट जाने वाले कांवड़ियों से बरेली-बदायूं मार्ग पर भारी जाम रहेगा। जिला मंत्री गिरजेश कुमार ने कहा कि ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद, रामनगर, मझगवां के स्कूलों में छात्र-शिक्षकों को पहुंचने में दिक्कत होगी। संगठन ने मांग की कि सावन में इन ब्लॉकों में हर सोमवार और तीसरे सोमवार को पूरे जिले में अवकाश घोषित किया जाए।



