रामपुर शाहबाद

दुकान में घुसकर मारपीट, व्यापार मंडल की मध्यस्थता से सुलझा विवाद

पैसे के लेनदेन को लेकर सर्राफा कारोबारी और ग्राहक पक्ष में हुआ विवाद

कोतवाली पहुंचे दोनों पक्ष, समझौते के बाद कार्रवाई से किया इंकार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर की मैन मार्किट में मंगलवार को पैसे के लेनदेन को लेकर सर्राफा कारोबारी और महिला ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोग दुकान में घुस गए और मारपीट कर दी। जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश चंद गुप्ता अपने पदाधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की मध्यस्थता कराई। काफी देर चली वार्ता के बाद दोनों पक्ष समझौते पर राजी हो गए और विवाद समाप्त हो गया। कोतवाल रणवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग लेकर कोतवाली आए थे। पूछताछ में सामने आया कि सर्राफा कारोबारी को ग्राहक के रुपये चार तारीख को लौटाने थे, लेकिन ग्राहक तय समय से पहले रुपये लेने दुकान पर पहुंच गए। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। बाद में व्यापार मंडल की पहल पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। सर्राफा कारोबारी ने चार तारीख को तय वादे के अनुसार रुपये लौटाने की बात कही है। समझौते के बाद किसी भी पक्ष ने कार्रवाई की मांग नहीं की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button