जालौन

 सामग्री पाकर गदगद हुए नौनिहाल, शिक्षा के लिए आगे आई अम्बेडकर कमेटी

जोल्हूपुर प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क कॉपी, बैग व स्टेशनरी का वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंगलवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर कमेटी, जोल्हूपुर की ओर से प्राथमिक विद्यालय जोल्हूपुर में निरूशुल्क शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स तथा स्कूल बैग वितरित किए गए। अध्ययन सामग्री मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंजीनियर रूप सिंह ने बताया कि समिति ने क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शिशुपाल मास्टर, रामशंकर, अभिषेक, चंद्रशेखर, डी.पी. सिंह, मनोज विश्वकर्मा, इंजीनियर रूप सिंह, करन पाल (जेई), प्रमोद (जेई), अरविंद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button