दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी युवक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड । जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी युवक वीरपाल पुत्र ओमकार को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपी वीरपाल पुत्र ओंकार निवासी ग्राम भोगापुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी वीरपाल के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ जनपद हापुड़, मेरठ में करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं।
सी ओ गढ़ राहुल यादव ने बताया कि जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे वांछित आरोपी वीरपाल पर ₹25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी थी जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने पलवाड़ा रोड से इनामी आरोपी वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया है । जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।



