गोड्डा

मुंगेर विश्वविद्यालय के युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन संपन्न

200 स्वयंसेवकों को मिली आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक ट्रेनिंग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : मुंगेर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन विभिन्न आपदा प्रबंधन विषयों पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में आयोजित इस प्रशिक्षण में 200 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं, जिन्हें राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवयित्री एवं मोटिवेशनल स्पीकर अंकिता सिन्हा ने कविता, शायरी और गीतों के माध्यम से युवाओं को प्रेरित किया। वहीं मुंगेर विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. प्रियरंजन तिवारी ने स्किल इंडिया और स्टार्टअप विषय पर युवाओं को संबोधित किया।प्रशिक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण, सर्पदंश प्रबंधन, सीपीआर, ब्लीडिंग कंट्रोल, स्प्लिंटिंग, आपदा के समय बचाव कार्य और इमरजेंसी रिस्पांस किट के उपयोग की जानकारी दी गई। सभी स्वयंसेवकों को इमरजेंसी रिस्पांस किट भी वितरित की गई। प्रशिक्षण का समापन दैनिक मूल्यांकन और सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है, जबकि पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग विश्वविद्यालय प्रशासन एवं वरीय सलाहकार द्वारा की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button