खैरथल
खैरथल में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
7,400 रुपए संविदा भर्ती का किया विरोध, स्थायी नियुक्ति और वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल मे गुरुवार को वाल्मिकी सेना राजस्थान के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शहर के मुख्य मार्गो से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और एडीएम शिवपाल जाट को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन मे सफाई कर्मचारी भर्ती मे समाज को प्राथमिकता देने,स्थायी भर्ती करने और संविदा पर भर्ती ना करने की मांग की गई इस मौके पर सैकड़ो सफाई कर्मी और वाल्मिकी सेना के जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।



