जालौन

डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेयजल, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, राशन कार्ड तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रत्येक अधिकारी शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव है, उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए तथा जटिल मामलों में स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष जांच के उपरांत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button