जालौन

आवासीय प्रशिक्षण हेतु खिलाड़ी 12 तक करें आवेदन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। क्रीड़ाधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिये खेल निदेशालय उप्र लखनऊ की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों से प्रशिक्षक के रूप में आवेदन मांगे है। प्रदेश के 34 आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में 16 खेलो (हॉकी, तैराकी, वालीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिन्टन, टेबुल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग हैण्डबाल जूडो, एवं तीरंदाजी) के उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिये 40 अंर्तराष्ट्रीय खिलाडियों की तैनाती प्रशिक्षक के रूप में की जानी है। चयनित प्रशिक्षको को 1.50 लाख प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जायेगा। इसके लिये जिला खेल कार्यालय उरई जालौन से आवेदन प्रार्थना पत्र का प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के लिये अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक होना आवश्यक है तथा खेल योग्यता में 4 वर्षों के अन्तराल पर आयोजित होने वाले ओलम्पिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम, एशियन गेम्स, वल्र्डकप या वल्र्ड चैम्पियनशिप जैसे आयोजन में प्रतिभाग करने का प्रमाण पत्र होना चाहिये इसके अलावा खेल के क्षेत्र में प‌द्मश्री खेलरत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार या ध्यानचन्द पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी भी आवेदन कर सकते है। आवेदन 12 अगस्त 2026 तक आवश्य कर दंे। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय कार्यदिवस में जिला खेल कार्यालय उरई से सम्पर्क स्थापित कर सकते है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button