हापुड़

हापुड़ में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस सख्त

कांवड़ मार्ग पर शराब की दुकानों को तिरपाल से ढका गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है । शिवभक्तों की आस्था और कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले से गुजरने वाले कांवड़ मार्ग पर सभी शराब की दुकानों को तिरपाल से ढकने के आदेश जारी किए गए हैं । इस कांवड़ मार्ग को धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस मार्ग पर कुल 60 मंदिर , 69 मस्जिद, 150 शराब एवं बीयर की दुकानें तथा 237 मीट-मांस की दुकानें स्थित हैं।  कांवड़ मार्ग पर पढ़ने वाली सभी मीट की दुकानों को अग्रिम आदेशों तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं तो वहीं कांवड़ मार्ग की सभी शराब की दुकानों को तिरपाल से ढकने के आदेश जारी किए गए हैं ।

पुलिस ने 56 स्थानों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है, जहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इन स्थानों पर पुलिस, पीएसी, सिविल डिफेंस के जवानों और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button