खैरथल

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नंगला डूंगर में हुआ वृहद वृक्षारोपण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को नंगला डूंगर में नगर परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता से 21 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर अतुल प्रकाश, पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत यादव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शीशम का पौधा लगाकर किया। इसके बाद बरगद, शीशम, आंवला, अमरूद, बेर, करंज, बेलपत्र, जामुन, नीम, पीपल, बोगनवेलिया एवं सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के 21 हजार से अधिक पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, पूर्व सभापति अशोक डाटा, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा, तरुण दुलानी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button