बहराइच
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
पुजारियों का किया सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बहराइच। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महसी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्राचीन मंदिरों में भाजपा नेता एवं नानपारा चीनी मिल के निदेशक अखंड प्रताप सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के पुजारियों को अंगवस्त्र, फल, मिठाई एवं दक्षिणा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने महसी क्षेत्र स्थित खौरहवा बाबा शिव मंदिर, ओरीदास बाबा मंदिर, प्रसन्ननाथ बाबा शिव मंदिर, सागर बाबा नाथ शिव मंदिर, जैतापुर घूरदेवी माता मंदिर, रमपुरवा परशुराम मंदिर तथा बाबा विहारी दास हनुमान मंदिर सहित दर्जनों प्राचीन धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का पर्व है तथा समाज को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने का संदेश देता है। इस अवसर पर दिवाकर पांडेय, शशिकांत त्रिपाठी, धर्मेंद्र शुक्ला, रामकुमार बाजपेई, धर्मेंद्र दीक्षित, आदर्श सिंह, डीके सिंह, अजय बाजपेई, आलोक चक्रवर्ती, सर्वजीत सिंह ‘गुड्डू’, डीपी अवस्थी, मुख्तियार चौहान, विद्याधर बाजपेई, प्रमोद मिश्रा ‘रिंकू’, नेवल सिंह, संतोष सिंह, अशोक सिंह, मोहित मिश्रा, पंकज मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




