साहेबगंज

होटल विराज पैलेस में ओबरा विधायक डॉ.प्रकाश चंद्र का भव्य स्वागत

Grand welcome for Obra MLA Dr. Prakash Chandra at Hotel Viraj Palace.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज शहर के चौक बाजार स्थित होटल विराज पैलेस में बिहार प्रदेश से आए ओबरा विधानसभा के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र का साहिबगंज जिला कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया।डॉ.प्रकाश चंद्र को हाल ही में लोजपा रामविलास के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर यह स्वागत समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में मंत्री चिराग पासवान का आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा और जवाबदेही दी है,उसे मैं जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।उन्होंने पार्टी के नारे हम उस घर में दिया जलाने चले हैं जहां सदियों से अंधेरा है,जिसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।विधायक ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया और पार्टी संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए साहिबगंज के जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान को अपने कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव भरोसा भी दिया।वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।इसमें प्रमुख रूप से लोजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजू शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष रचना देवी,प्रदेश सचिव रीता पासवान,आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विकास स्वर्णकार,खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रभाकर,जिला मीडिया प्रभारी पवन चौधरी,जिला उपाध्यक्ष शंकर,ज्योतिष पासवान,नगर अध्यक्ष नितेश गुप्ता,एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button