साहेबगंज

साहिबगंज पुलिस की कार्रवाई4 वारंटी गिरफ्तार

Sahibganj Police Action: 4 Persons with Outstanding Warrants Arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज मुफ्फसिल थाना पुलिस ने लंबित वारंटों के निष्पादन के क्रम में कार्रवाई करते हुए4 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है,मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने बताया कि ओसीआर31/2001 के25वर्ष पुराना लाल वारंटी मोहम्मद मुर्शिद उर्फ मोहम्मद नियाज पिता-स्वर्गीय शेख मुस्लिम जीआर संख्या169/13के गैर-जमानती वारंट के वारंटी शेख नसीम पिता-स्वर्गीय मोहम्मद अब्दुल गफ्फार,शेख खुर्शीद पिता-स्वर्गीय शेख हमजा,शेख सोबिन पिता-स्वर्गीय शेख समसुल सभी अभियुक्त ग्राम छोटी कोदरजन्ना थाना मुफस्सिल,जिला साहिबगंज के निवासी हैं।गिरफ्तारी के बाद सभी चारों वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सदर अस्पताल साहिबगंज में शारीरिक जांच करवाने के उपरांत उचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ न्यायालय में प्रस्तुत किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि लंबित वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए नियमित कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button