पाकुड़
विधायक निसात आलम ने ग्रामीण विकास मंत्री से की मुलाकात, पाकुड़ क्षेत्र के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा
MLA Nisat Alam met the Rural Development Minister; development issues concerning the Pakur region were discussed.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। विधायक ने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर चर्चा की। विधायक निसात आलम ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।



