पाकुड़

स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकुड़ की सभी स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त- राणा ओझा

All street lights in Pakur will be repaired before Independence Day – Rana Ojha

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष राणा ओझा की अध्यक्षता में सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में विद्युत व्यवस्था को लेकर बैठक हुई। बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइटों की समीक्षा करते हुए 15 अगस्त से पहले सभी खराब लाइटों की मरम्मत और जहां आवश्यकता हो वहां नई स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। राणा ओझा ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिकता है। बैठक में बिजली मिस्त्रियों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा किट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, कनीय अभियंता, प्रधान सहायक तथा नगर परिषद के बिजली मिस्त्री एवं विद्युत परिवेक्षक उपस्थित रहे।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button