जामताड़ा
ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार 300 रुपए में बेचता था एक पुड़िया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा : आज दिनांक 04 अगस्त को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि करमाटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम घसकोटांड के जोरिया के पास ब्राउन शुगर की बिक्री करता है, जो पूर्व में भी करमाटांड़ थाना से ब्राउन शुगर बिक्री करने का केस में जेल जा चुका है तथा आज वह ब्राउन शुगर की बिक्री करने के लिए घसकोटांड के समीप जोरिया के पास आने वाला है, जहाँ ब्राउन शुगर पीने वाले लड़के लोग उससे 300- 300 रुपये करके एक – एक पुड़िया खरीदते हैं, जिससे क्षेत्र के नौजवान लड़के नशे के आदी हो रहे हैं। प्राप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घसकोटोड़ के समीप जोरिया के पास छापामारी किया गया, छापामारी के क्रम में सोहेल अंसारी, उम्र 41 वर्ष, पिता- उस्मान मियां, सा0- गुनीडीह, पहाड़िया नया टोला, थाना- करमाटांड़, जिला जामताड़ा को पकड़ा गया तथा उनके पास से करीब 13.60 ग्राम ब्राउन शुगर (मादक पदार्थ) को जप्त किया गया है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में करमाटांड़ थाना कांड संख्या 59/26, दिनांक- 04.08.2026, धारा 21b NDPS Act दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


