
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह न्यायालय से यौन शोषण के मामले में बरी होने के बाद वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने अपने गुरु रितेश्वर महाराज से उनके आश्रम लाडली निकुंज आनंदम धाम में मुलाकात की। उनका आशीर्वाद लिया। पूर्व सांसद ने अपने गुरु के साथ श्रीजी का पूजन किया। इसके पश्चात रुद्राभिषेक किया। बता दें हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट समेत अन्य के साथ यौन शोषण मामले में कुश्ती फेडरेशन के चेयरमैन और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को दिल्ली की एक अदालत ने बरी कर दिया है। महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में अदालत से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह वृंदावन पहुंचे। उन्होंने गुरु रितेश्वर महाराज से आशीर्वाद लिया, श्रीजी का पूजन किया और रुद्राभिषेक किया।



