बरेली

सीएम योगी को धमकी देने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है।
मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने यह धमकी किस मंशा से दी और इसके पीछे कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा और धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक, अभद्र या धमकी भरी पोस्ट न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की विवेचना जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button