
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी पार्टी, बरेली महानगर कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं “छोटे लोहिया” श्रद्धेय जनेश्वर मिश्रा जी की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी में उनके जीवन, संघर्ष और समाजवादी योगदान को याद किया गया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने की। महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी उपस्थित रहे। संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
शुभलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा ने सिद्धांतों को सत्ता के आगे नहीं झुकने दिया। वे डॉ. लोहिया के शिष्य थे और किसानों, मजदूरों, युवाओं, दलितों, पिछड़ों के अधिकारों के लिए समर्पित रहे। शमीम खाँ ने कहा कि वे लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के प्रहरी थे। दीपक शर्मा ने युवाओं से उनके विचार अपनाने का आह्वान किया।
अंत में सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विजय पाल सिंह, संजीव कुमार सक्सेना, राजेश अग्रवाल, अशोक यादव, दिनेश यादव, सैफ वली खाँ, शेर सिंह गंगवार, सुरेन्द्र सोनकर, प्रमोद बिष्ट, नूतन शर्मा, हैदर अली, अनुज गंगवार, संजीव यादव दन्नू, राम प्रकाश यादव, सिंपल कन्नौजिया, हरिओम प्रजापति, स्मिता यादव, अशोक समाजवादी, ब्रजेश श्रीवास्तव, एड. हुरिया रहमान, ऋषि यादव, पीतांबर यादव, सोनू लाल वाल्मीकि, सीमा श्रीवास्तव, शशि चंद्रा, ममता सागर, गुड़िया गंगवार, मुकेश पांडे, अकरम खान, प्रशांत यादव, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, अनुज वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, नीरज गुप्ता, नरेश सोलंकी, पुरुषोत्तम गंगवार, संजीव शर्मा, हिमांशु सोनकर, श्यामवीर यादव, चंद्र सेन पाल, रामवीर शर्मा, अनुज शर्मा, समोद उपाध्याय, देवेश शर्मा, मुकेश शर्मा, सुनील मिश्रा, विजय शर्मा, परवेज यार खाँ, इसरार खान, सत्य प्रकाश यादव, राकेश यादव, तारिक अली, सलमान अली, नंद लाल लोधी, प्रेम पाल वर्मा, अरविन्द यादव, इरशाद अहमद, रामाधीन सागर, शेखर यादव, राजेंद्र कुमार लोधी, महेन्द्र बिक्रम सिंह, अमर काले, राम गोपाल वर्मा, अमित गिहार, वरुण गिहार मौजूद रहे।




