साहेबगंज

अमरूद तोड़ते समय 11 हजार हाई टेंशन तार की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर

अस्पताल में इलाज जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर4नया बस्ती मोहल्ले में बुधवार को एक हादसा होने से आसपास के इलाकों में अफरा तफरी का माहौल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार शाहिद शेख के पुत्र साजिद शेख12वर्ष अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर एक बगीचे में अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रहा था।इसी दौरान वहां से गुजर रहे11 हजार हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों को सूचना मिलते ही आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल राजमहल लाया गया।जहां ड्यूटी में मौजूद डॉ.कुमार सौरभ द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।वही मामले की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button